• Call : Dr. Amit Kumar Upadhyay-Best Astrologer, Numerologist 9838285300

neumerologyअंक ज्योतिष (Numerology) में जिस अंक का सबसे अधिक महत्व होता है वह है भाग्यांक जिसे अंग्रेजी में Life Path Number Or Destiny Number भी कहा जाता है। भाग्यांक आपके जन्म की तारीख, महीने और वर्ष को जोड़ कर निकाला जाता है। इसके अनुसार आप अपने जीवन के हर साल के बारें में अनुमान लगा कर अपने कार्यों को उसी अनुरूप ढ़ाल सकते हैं।

भाग्यांक 1 (Number 1)

भाग्यांक 1 (Bhagyank 1)

भाग्यांक 1 सूर्य से प्रभावित माना जाता है। सूर्य के प्रभाव के कारण भाग्यांक 1 के जातक आत्म निर्भर, दृढ़ निश्चय व स्वतंत्र होते हैं। यह अंक रचनाशील व कला का प्रतीक माना जाता है।

भाग्यांक 1 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 1)
अंकशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि भाग्यांक 1 के लोग बहुत ही धैर्यवान व दृढ़ संकल्पित होते हैं। यह अपनी सभी जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाते हैं। अंक 1 के जातक निष्पक्ष, उदार तथा आभार का भाव रखते हुए, अन्य लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। धन संचय की कला से पारंगत होते हैं। नेतृत्व इनके स्वभाव में ही होता है, इसलिए ये आज्ञाकारी होते हैं। कार्यों को उचित प्रकार व नियमों से पूरा करते हैं। अपनी बौद्धिक योग्यता के आधार पर समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं।

भाग्यांक 1 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 1)
भाग्यांक 1 के जातकों को कुछ बातों पर अधिक थोड़ा ध्यान देना चाहिए। यह नेतृत्व में तो नीपुण होते हैं, किन्तु इन्हें निष्पक्षता से बचना चाहिए। शांत व अनुशासित रहना चाहिए। किसी पर भी अपना मत थोपने से बचें। अंक 1 के जातकों को गुस्से से काम नहीं लेना चाहिए।

भाग्यांक 2 (Number 2)

भाग्यांक 2 (Bhagyank 2)

भाग्यांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है। अंक 2 के जातक चंद्रमा ग्रह से प्रभावित होते हैं। चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण इनका मन तथा दिमाग शांत रहता है, किन्तु कभी-कभी अत्यधिक उग्रता भी इन पर हावी हो सकती है।

भाग्यांक 2 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 2)
अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 2 के लोग बहुत ही धैर्यवान होते हैं। भाग्यांक दो वाले जातक समानता का भाव रखते हुए, दूसरों से काम लेने की क्षमता रखते हैं। इस अंक के लोग बहुत भावुक होते हैं, जिस कारण कुछ लोग इन्हें कमजोर समझते हैं। यह हमेशा आदर्श दृष्टिकोण को ही प्राथमिकता देते हैं।

भाग्यांक 2 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 2)
शर्मीला व संकोची स्वभाव होने के कारण यह अपनी बातें किसी को नहीं बताते। गुस्से होने पर किसी के खिलाफ साजिश भी रच सकते हैं। भाग्यांक 2 के जातकों को इतना शर्मीला भी नहीं होना चाहिए कि लोग इन्हें कमजोर समझने की भूल करें।

भाग्यांक 3 (Number 3)

भाग्यांक 3 (Bhagyank 3)

भाग्यांक 3 के जातक दार्शनिक, व निर्णायक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन में आगे बढ़ने ने लिए कलात्मक व प्रेरणादायक प्रवृत्ति को समझते हैं। इस अंक के जातक मित्रता निभाने में श्रेष्ठ होते हैं।

भाग्यांक 3 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 3)
भाग्यांक 3 के लोगों में प्रसन्नता एवं निश्चिंतता का स्वभाव देखा जा सकता है। ये गंभीर स्थिति में भी सामान्य जीवन व्यतीत करते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। अंक तीन के जातक संघर्ष करते हुए भी सामाजिक दायित्वों को भली भांति निभाते हैं। ऐसे लोग आशावादी होते हैं तथा जीवन के प्रत्येक दिन को उत्साहपूर्वक व्यतीत करते हैं। महत्त्वाकांक्षी होने के कारण ये लेखन, शिक्षण, गायन, अभिनय में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। माना जाता है कि यह अपने संवादों व व्यवहार से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

भाग्यांक 3 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 3)
अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 3 के जातकों को विवादों से बचना चाहिए। योग्य व सफल होने पर अहंकार इनपर हावी हो सकता है। धन कमाने और जमा करने की लालसा में अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं। यह व्यवहार से बेहद भावुक होते हैं। इसी भावुकता के कारण कई लोग इनका फायदा भी उठा लेते हैं।

भाग्यांक 4 (Number 4)

भाग्यांक 4 (Bhagyank 4)

राहु ग्रह अंक 4 का प्रतिनिधित्व करता है। अंकशास्त्र के अनुसार भाग्यांक 4 के जातक राहु ग्रह से प्रभावित होते हैं। राहू से प्रभावित होने के कारण इनके जीवन में कोई भी अकस्मात घटना घट सकती है। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में अराजकता हो सकती है। माना जाता है कि इनके जीवन में खुशियां कभी भी आ और कभी भी जा सकती है।

भाग्यांक 4 की विशेषताएं (Behaviors and Qualities of Bhagyank 4)
माना जाता है कि भाग्यांक 4 अंक 4 के व्यक्ति बहुत कुशल तथा परिवर्तनशील प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने कठिन परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इनमें तर्क-वितर्क का कुशल गुण होता है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकता है। ये जातक छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते। इनकी सभी जरूरतें समयानुसार पूरी होती हैं, किन्तु इच्छा पूर्ति के लिए अधिक संयम की जरूरत होती है। यह अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए, कर्तव्यों का भली-भांति पालन करते हैं।

भाग्यांक 4 के लिए सावधानियां (Negative Characteristics of Bhagyank 4)
अंकशास्त्री सलाह देते हैं कि भाग्यांक 4 वालों जातकों को किसी की भी बुराई नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके गुणों पर ध्यान देना चाहिए। इन्हें अधिक खर्चा करने से भी बचना चाहिए। बचत करने से इन्हें आर्थिक समस्यायों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इन्हें अंजान लोगों से दूरी बनाएँ रखनी चाहिए, अन्यथा कोई बड़ी हानि या समस्या का सामना करना पड़ सकता है।